बंदगांव में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
चक्रधरपुर, जून 25 -- चक्रधरपुर। जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के लगभग 100 घनफीट बालू लदा 01 ट्रैक्टर अवैध रूप से खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के लगभग 100 घनफीट गिट्टी (स्टोन चिप्स) लदा 01 ट्रैक्टर भी अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान दोनों वाहनों के पास खनिज परिवहन से संबंधित वैध चालान उपलब्ध नहीं पाया गया। तत्पश्चात दोनों वाहनों को नियमानुसार जब्त कर संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया गया है, तथा मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त यह भी पढ़ें- अवैध खनन मामले में प्राथमिकी, ट्रक जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.