चक्रधरपुर, जून 11 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के बस स्टैंड परिसर में गुरुवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के सहयोग से आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्या जोसफिन हंमसाय तथा विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी भीष्म कुमार एवं मुखिया, बंदगांव पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर बंदगांव स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी सहित प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस के कर्मी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन यह भी पढ़ें- उपायुक्त की पहल और जेएसएलपीएस के सहयोग से आम उत्पादकों को मिला बेहतर बाजार यह भी पढ़ें- जगन्नाथपुर में आम बिक्री को लगा स्टॉल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...