बंदगांव : सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल
चक्रधरपुर, जून 19 -- बंदगांव। एनएच-75 मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कराईकेला थाना क्षेत्र के परसाबहाल गांव निवासी राजकुमार नायक और करम सिंह मुंडा मोटरसाइकिल से चक्रधरपुर से कराईकेला की ओर आ रहे थे इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही कराईकेला थाना प्रभारी दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। स्थानीय समाजसेवी जितेंद्र कुमार महतो ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.