वाराणसी, जुलाई 30 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सर्वार्थसिद्धि, सौभाग्य और बुधादित्य राजयोग के तिहरे संयोग के बीच त्रिपुरारी की नगरी काशी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। संत-आश्रमों से लेकर संगीतज्ञों के आवासों तक शिष्यों की कतार लगी रही। भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ परंपरा का निर्वाह किया। कई प्रमुख गुरु आश्रमों में मेले जैसा माहौल था। कुछ स्थानों पर विशेष आयोजनों से महोत्सव को पूर्णता मिली। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मानव कल्याण में हो ज्ञान का प्रयोगउत्सव का माहौल गढ़वा घाट आश्रम में आस्थावानों का तांता लगा रहा। जिधर भी नजर जाती, भक्त ही भक्त नजर आ रहे थे। हजारों का हुजूम गुरुपद वंदन के लिए अपनी बारी की धैर्य पूर्वक प्रतीक्षारत दिखे तो आश्रम में कतारबद्ध भक्त आश्रम के पीठाधीश्वर गुरु सरनानंद महाराज की चरण वंद...