शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- बंथरा यार्ड में मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, डीआरएम ने किया निरीक्षण, जांच रिपोर्ट तैयार शाहजहांपुर,संवाददाता। बंथरा यार्ड में सोमवार शाम मालगाड़ी के एक वैगन का पहिया पटरी से उतरने की घटना से रेलवे की घटना के बाद रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। जानकारी के अनुसार, बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन के पास वाले वैगन का पहिया अचानक पटरी से नीचे उतर गया, जिससे यार्ड में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक व वैगन की तकनीकी जांच शुरू की गई। यह भी पढ़ें- बंथरा रेलवे यार्ड में मालगाड़ी के पहिए उतरे, हादसा टला सोमवार रात डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दि...