लखनऊ, जनवरी 30 -- बंथरा थाना क्षेत्र में स्थित एक सर्राफ की दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। चोरों ने दुकान से चांदी समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने बंथरा निवासी कौशल कुमार रावत की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि 27 और 28 जनवरी की रात करीब 1.30 बजे दुकान मालिक रोज की तरह करीब शाम सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह उन्हें सूचना मिली की दुकान का शटर टूटा है। सूचना मिलने पर पीड़ित दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान से करीब 50 हजार रुपए का चांदी का सामान व अन्य सामान चोरी है। सर्राफ ने पुलिस को बताया कि उसे घटना में कुल तीन लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.