बंथरा में संदिग्ध हालात में युवक फंदे से मिल लटका
लखनऊ, जून 26 -- सरोजनीनगर। बंथरा में शुक्रवार सुबह युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। रामगढ़ी निवासी मूलचंद (30) के परिवार में पत्नी कुसुमा और बेटा शनि है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुसुमा बकरी चराने के लिए गई थी। कुछ देर बाद जब पत्नी घर लौटी तो कमरे में पति फंदे से लटक रहे थे। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने मूलचंद को फंदे से उतारा। तबतक उसकी सांसे थम चुकी थीं। बंथरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंथरा इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि फौरी जांच में युवक ने आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.