लखनऊ, अप्रैल 15 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। कानपुर रोड स्थित बंथरा कस्बे में बुधवार को फिर भीषण जाम लग गया। सुबह से दोपहर तक यहां पर वाहन रेंगते रहे। कुछ ही देर में सड़क की दोनों पटरियों आधा-आधा किमी. लंबा जाम लग गया। इस दौरान एम्बुलेंस व वीआईपी वाहन भी जाम में फंसकर परेशान दिखे। बुध बाजार होने की वजह से जाम में जूझते हुए खरीददार पहुंचे, लेकिन रेंगते रहे ट्रैफिक के बीच दुकानदार भी परेशान दिखे।बंथरा कस्बे में रविवार व बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। कानपुर रोड से पर लगने वाले इस बाजार के अंदर जाने के लिए एक ही रास्ता है और वह भी इतना संकरा है कि एक बार में एक वाहन ही जा सकता है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब सवा दस बजे ही यहां जाम लग गया था, जो करीब 12 बजे बजे खत्म हुआ। यह जाम कानपुर की ओर जाने वाले सड़क से लेकर लखनऊ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.