लखनऊ, अप्रैल 12 -- बंथरा,संवाददाता। बंथरा थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। उमीदखेड़ा निवासी अमरीश मजदूरी करते हैं। पति ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे पत्नी संजना (24) की एकाएक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग संजना को ऑटो से अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने संजना को देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन महिला के शव को लेकर घर चले गए। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर महिला की मौत की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बंथरा इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की...