लखनऊ, जनवरी 31 -- बंथरा थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात आमने-सामने बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक का प्राथमिक इलाज के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। उन्नाव के हसनगंज स्थित बिशन खेड़ा निवासी बाबूलाल (65) परिवार संग रहते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को बाबूलाल शेखूपुर स्थित अपने खेत साइकिल से गए थे। वह रात करीब आठ बजे साइकिल से बनी-मोहान रोड होते हुए वापस अपने घर जा रहे थे। तभी बंथरा स्थित गोंदौली गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि दोनों लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे को देखकर राहगीरों ...