लखनऊ, मार्च 4 -- बंथरा में फार्म हाउस में लगी आग -एफएसओ समेत दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची -दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पाया काबू लखनऊ, संवाददाता। बंथरा थानाक्षेत्र में बुधवार दोपहर एक फार्म हाउस में आग लग गई। आग की लपटों को बढ़ता देखकर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। आग की सूचना पर पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से फार्म हाउस में रखा फर्नीचर - घरेलू सामान और कबाड़ जलकर राख हो गया। बंथरा स्थित मेमौरा एयर फोर्स छावनी गेट के सामने अनिल मेहता का फार्म हाउस है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे फार्म हाउस में खड़ी घास-फूस और कबाड़ से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.