लखनऊ, मार्च 9 -- बंथरा थानाक्षेत्र में रविवार रात एक किसान का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। किसान का शव जहां मिला उस कमरे में दरवाजा नहीं था। भदोई गांव निवासी जोगेंद्र रावत (45) किसान था। परिवार में पत्नी सुदेवी, दो बेटी पूनम, सौम्या और बेटा आदित्य है। परिजनों ने बताय कि रविवार रात परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया और कमरे में सोने चले गए। देर रात बेटी पूनम की आंख खुली तो उसने पिता को फंदे से लटका देखा। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि जोगेंद्र शराब पीने के लती थी। किसान ने आत्महत्या क्यों की है उसका कारण पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.