लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ-कानपुर हाईवे के बंथरा बाजार में एक बार फिर जाम के झाम में फंसकर लोग परेशान नजर आए। वजह बंथरा बाजार में पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। रास्ता डायवर्ट किया गया था। इससे रविवार की सुबह बंथरा बाजार में भारी जाम लग गया। आलम यह रहा कि कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक किमी. लंबे इस जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए, वहीं एक एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। बंथरा कस्बे में रविवार और बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, जिसमें अनाज, सब्जी के साथ पशु बाजार के कारण लोगों की भीड़ उमड़ती हैं। आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में व्यापारी और खरीदार यहां पहुंचते हैं। लेकिन बाजार में प्रवेश के लिए बनी संकरी सड़क से एक समय में केवल एक ही वाहन निकल सकता है। जल्दबाजी में आमने-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.