लखनऊ, अप्रैल 26 -- बंथरा कस्बे में साप्ताहिक बाजार के चलते रविवार को एक बार फिर भीषण जाम की समस्या देखने को मिली। कानपुर रोड की लखनऊ से कानपुर जाने वाली पटरी पर शाम करीब पांच बजे से शुरू हुआ जाम लगभग दो घंटे तक बना रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह कि लोगों को पैदल और साइकिल से निकलना भी मुश्किल हो रहा। गौरतलब है कि बंथरा में प्रत्येक बुधवार और रविवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। बाजार में आने वाले लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है। वहीं बाजार से निकलने वाले वाहन सीधे कानपुर रोड पर आ जाते हैं, जिससे यातायात का दबाव बढ़ जाता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सबसे बड़ी समस्या यह कि मौके पर न तो यातायात पुलिसकर्मी मौजूद और न ही बंथरा थाना पुलिस की कोई...