शाहजहांपुर, मार्च 18 -- बंडा। शासन ने नगर पंचायत बंडा में तीन सभासद नामित किए हैं। बंडा के मोहल्ला पटेल नगर निवासी स्वर्गीय पूर्व विधायक नेतराम के पुत्र अंकित कुमार व मोहल्ला नई बस्ती निवासी भाजपा नेता डॉ महेश योगी की पत्नी रजनी शर्मा व मोहल्ला सुनासीरनाथ निवासी एडवोकेट विमलेश कुमार वर्मा को शासन ने नगर पंचायत का सभासद नामित किया है। सभासद नामित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...