शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- मोहल्ला बृजपाल नगर में जमीन को लेकर हुए विवाद में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रफी अहमद ने बताया कि उनकी आवासीय जमीन पर मोहल्ले के मोहम्मद सेन, अकबर हुसैन, शमीम उर्फ सरताज और वासिद ने अवैध कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके माता-पिता और भाइयों पर लाठी-डंडा और कांटे से हमला किया। घटना में घायल हुए परिवार के सदस्य पुलिस ने मेडिकल कराए, चारों को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, दूसरे पक्ष के मोहम्मद शेर की तहरीर पर रफीक अहमद, कल्लू, सवील और शाहबाज के खिलाफ भी गाली-गलौज और मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के बीच विवाद का मामला पुलिस की निगरानी में है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.