बंडा में किसानों का प्रदर्शन, सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन
शाहजहांपुर, मई 22 -- बंडा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर सिटी तहसीलदार के माध्यम से डीएम को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बंडा क्षेत्र में मंडी और मिल मालिक गल्ला बिक्री पर एक प्रतिशत अवैध कटौती कर रहे हैं, जिस पर रोक लगाई जाए। किसानों ने बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों पर शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान, मुख्य चौराहे पर जाम की समस्या और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की भी मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत परिसर में भाकियू ने की बैठक इस मौके पर रनजीत सिंह, सुखवंत सिंह, श्री कृष्ण, संजीव, शाकिब खान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.