शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- बंडा, संवाददाता। तेज हवा के दौरान अज्ञात कारण वश आग लगने से करीब 6 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, बाकी बची फसल पर किसानों ने बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर हेरो से जुताई करके आग पर काबू पाया उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बंडा के गांव पड़रिया दल्लेपुर निवासी वेदराम ने बताया उसका सड़क के किनारे खेत है, मंगलवार को अचानक उसके खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पकी खड़ी गेहूं की दो एकड़ फसल जलकर राख हो गई। वहीं संत कुमार की दस बीघा व पप्पू उर्फ रामनरेश की दो बीघा, शेर सिंह की दो बीघा, रामऔतार की दो बीघा, गुड्डू की दो बीघा, द्रुगपाल की दो बीघा व प्यारी देवी की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीण पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

हिंदी...