बंडामुंडा (ओडिशा) ने यूनिकॉर्न एफसी रांची को 2-1 से हराकर अगले चक्र में बनाई जगह
सिमडेगा, जुलाई 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। 27वें वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में यूनिकॉर्न फुटबॉल क्लब, रांची (झारखंड) एवं फुटबॉल क्लब, बंडामुंडा (ओडिशा) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल क्लब, बंडामुंडा ने यूनिकॉर्न एफसी रांची को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी पवन जैन तथा विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद राकेश लकड़ा थे। मुख्य अतिथि पवन जैन ने कहा कि फुटबॉल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का प्रतीक है। वहीं राकेश लकड़ा ने खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया। मैच के दौरान डिवाइन होंडा द्वारा आयोजित लकी कूपन योजना के तहत दो भाग्यशाली दर्शकों को हेलमेट प्रदान किए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा, जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.