बंडामुंडा रेलवे यार्ड में आया हाथियों का झुंड, एक घंटे तक परिचालन ठप
चक्रधरपुर, जून 20 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे यार्ड में शुक्रवार देर रात 13 हाथियों के झुंड के प्रवेश से हड़कंप मच गया। हाथियों के झुंड के कारण हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे (रात्रि 2.20 से 3.20 बजे तक) ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा।झुंड जोबाघाट क्षेत्र से कोयल नदी पार कर बाराटोली होते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा। इसी दौरान एक हाथी के बच्चे के रेलवे खंभा गाड़ने के लिए खोदे गए गड्डे में गिर जाने से पूरा झुंड रुक गया। दो बड़े हाथियों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को गड्डे से बाहर निकाला। इसके बाद झुंड डोमरमुंडा के रास्ते चिरुबेड़ा जंगल की ओर चला गया। रेलवे और वन विभाग की टीम हाथियों पर नजर रखे हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.