चक्रधरपुर, जनवरी 9 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम विनय कुजूर ने गुरुवार को बंडामुंडा रेलवे यार्ड का दौरा कर रेल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मंडल में सुरक्षा परिचालन को सुदृढ़ करने तथा आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। एडीआरएम विनय कुजूर दोपहर करीब 2.30 बजे बंडामुंडा यार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने 140 टन क्रेन, एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) और एआरएमवी (एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन) का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में प्रयुक्त उपकरणों की कार्यक्षमता, रख-रखाव की स्थिति और परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही एडीआरएम ने केबिन और रिले रूम (आरआरआई) की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.