चक्रधरपुर, सितम्बर 7 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा एक्सचेंज यार्ड में लाइन बदलने के लिए 14 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। एक्सचेंज यार्ड के जी केविन में आज लाइन नंबर 11 और 12 में काम चल रहा है। यहां डायमंड डबल स्लिप क्रॉसिंग बदला जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में रेलकर्मी जुटे हुए है। पहले यहां डायमंड डबल स्लिप क्रॉसिंग 52 केजी का लगा हुआ था। अब इसे बदल कर 60 केजी का स्लिप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डायमंड डबल स्लिप क्रॉसिंग बदलने से माल गाड़ियों का गति में बढ़ोतरी होगी। रेलवे की और से बंडामुंडा में डायमंड डबल स्लिप क्रॉसिंग बदलने को लेकर पहले ही घोषणा कर दी गई थी। यार्ड में कार्य को मेगा ब्लॉक के कारण किसी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...