चक्रधरपुर, मार्च 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर मंडल रेलवे प्रबंधक श्री तरुण हुरिया ने दक्षिण पूर्व रेलवे के बंडामुंडा स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड के 295 वें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह लोकोमोटिव सीमेंस प्रणोदन प्रणाली और मेधा डीपीडब्ल्यूसीएस प्रणाली से सुसज्जित है। डिस्ट्रीब्यूटेड पावर वायरलेस कंट्रोल सिस्टम (डीपीडब्ल्यूसीएस) इंजन रिवर्सल की आवश्यकता को समाप्त करता है और लोडिंग/अनलोडिंग पॉइंट्स पर रेक के ठहराव को कम करता है । रेलवे के शून्य कार्बन उत्सर्जन के मिशन के अनुरूप, बंडामुंडा स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड ने मिशन मोड में 125 लोकोमोटिव में ऊर्जा संरक्षण योजना लागू की है, जिससे प्रति लोको प्रतिदिन लगभग 1000 यूनिट बिजली की बचत होती है। इन 125 लोकोमोटिव द्वारा बिजली बिल में प्रति वर्ष अनुमानित बचत लगभग 43 करोड़ रुपय...