चक्रधरपुर, दिसम्बर 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा पोस्ट प्रभारी अरुण कुमार को सीनियर डीएससी के आदेश पर 17 दिसंबर को निलंबित कर दिया गया है। हलांकि नियम के अनुसार उन्हें 50 प्रतिशत भत्ता मिलता रहेगा। बता दें कि 10 अक्तूबर को बंडामुंडा आरपीएफ पोस्ट के एक कांस्टेबल मो. असरार को सीबीआई द्वारा 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ बिश्रा चौक से फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसी मामले में विभागीय जांच करते हुये बंडामुंडा पोस्ट प्रभारी अरुण कुमार को चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में अटैच कर दिया गया था। इसके बाद विभागीय जांच जारी थी। जांच के दौरान 17 दिसंबर को उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुये निंबलित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.