चक्रधरपुर, अगस्त 12 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा आरपीएफ पोस्ट ने एक नाबालिग को हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन से सुरक्षित उतार कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक नागालिग पश्चिम बंगाल के कोलकाता बड़ाबाजार का रहने वाला है। वह घर से भागकर इस्पताल के जेनरल बोगी में सवार हुआ था। ट्रेन गोईलकेरा और सोनुवा पार के बीच गुजर रही थी इसी दौरान आरपीएफ को सूचना मिली। इसके बाद जब सोमवार की शाम करीब साढे सात बजे ट्रेन बंडामुंडा पहुंची तो आरपीएफ ने बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे खाना खिलाने के बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- बंडामुंडा आरपीएफ ने एक नाबालिग को ट्रेन से बरामद कर चाईल्ड लाइन को सौंपा इसके बाद चाइल्ड लाइन बच्चे के परिजन से संपर्क कर उसे सुरक्षित घर लौटाने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्...