चक्रधरपुर, मार्च 29 -- राउरकेला, संवाददाता। रेलनगरी बंडामुंडा में शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर अखाड़ा कमेटियों की ओर से भव्य और भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। सभी अखाड़ा कमेटियों ने अपने-अपने अखाड़ों में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जुलूस की शुरुआत की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच जुलूस में लाठी खेल सहित कई पारंपरिक और साहसिक करतबों का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बंडामुंडा रेलवे क्षेत्र के डी केबिन स्थित श्री श्री विशेश्वर नाथ अखाड़ा, सेक्टर सी बाबा बजरंग दल रामनवमी अखाड़ा तथा डीजल कॉलोनी अखाड़ा कमेटी की ओर से अलग-अलग जुलूस निकाले गए। सेक्टर सी बाबा बजरंग दल रामनवमी अखाड़ा के जुलूस में अमरनाथ गुफा की झांकी के साथ हैरतअंगेज करतब की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। जुलूस के दौरान जय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.