बंटी हत्याकांड: नेपाल भागने की फिराक में था रवीश, पुलिस की गाड़ी के सामने आ गया; एनकाउंटर की पूरी कहानी
पटना, जुलाई 16 -- जिस बंटी यादव हत्याकांड को लेकर पटना पुलिस की इतनी किरकिरी हो रही थी उस मर्डर केस के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लंगड़ा बना दिया। पटना के ही बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में बंटी मर्डर केस के मुख्य आरोपी रवीश को पुलिस ने गोली मारी है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस हाफ एनकाउंटर को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं। जिसके बाद यह पता चला है कि रवीश नेपाल भागने की फिराक में था। रवीश के आपराधिक कुंडली का भी खुलासा हुआ है। गुरुवार की सुबह पटना पुलिस ने एक एनकाउंटर में रवीश को घायल कर दिया। पैर में गोली लगने से घायल रवीश का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। एसएसपी काार्तिकेय शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले अपहरण की घटना हुई थी और फिर बाद में उनकी डेड बॉडी मिली थी। इसी केस में पुलिस अपनी जांच-पड़ताल कर रही थी। इस पूरी घटना में जो लोग भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.