पटना, जुलाई 18 -- Patna Banti Murder: पटना के न्यू करबिगहिया के दुकानदार बंटी की हत्या में आरोपित किन्नर मोनी समेत चार बदमाश बिहार से बाहर भाग गए हैं। उनके यूपी में छिपे होने की आंशका है। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में यूपी गई है। जांच में यह बात सामने आई है कि किन्नर से विवाद होने के बाद ही बंटी और रविश के बीच झगड़ा हुआ था। इसी वजह से रविश की अपहरण के बाद हत्या की गई। बंटी हत्याकांड में कुल आठ आरोपित हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपित रविश कुमार उर्फ बीसी, उसका भाई बजरंगी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चारों की गिरफ्तार हो जाएगी। यह भी पढ़ें- बंटी 'यादव' था इसलिए आपने नहीं देखा, बोले पप्पू; रामकृपाल ने पुलिस पर उठाए सवालकिन्नर और बंटी में हुई थी बहस विवाद की शुरुआत किन्नर मोनी और बंटी के बीच बहस से हुई...