अयोध्या, अप्रैल 11 -- जाना बाजार। थाना क्षेत्र हैदरगंज के बैती कला निवासी दलित मजदूर राम भवन कोरी की पत्नी अमरौता ने थाने पर तहरीर देकर यह आरोप लगाया कि उनके गांव के हरिकेश निषाद पुत्र सुरेश निषाद गत दिवस गेहूं की मडाई और बटाई को लेकर विवाद हुआ। इस पर उसके पति को मारा पीटा और जाति सूचक गालियां दी। मामले में प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज संतोष कुमार ने बताया कि पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विवेचना सीओ बीकापुर सुनील कुमार सिंह द्वारा की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.