बंटाईदार ने चोरी से काट ली फसल, युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास
कन्नौज, जून 11 -- तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना परिसर में गुरूवार को एक युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवक को ज्वलनशील पदार्थ डालता देख पुलिस कर्मी दौड़ पड़े। उन्होने युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया। इंदरगढ़ के पटेल नगर तिराहा निवासी शिवा पटेल ने इंदरगढ़ थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था कि उसके साथी बटाईदार ने बिना सूचना के खेत में तैयार खड़ी फसल काट ली और घर में रख ली है। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर उसने अपर पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया। जब वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उसने आहत होकर गुरूवार को इंदरगढ़ थाना परिसर में ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवक को खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालता देख थाना परिसर में हड़कम्प मच गया। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर युवक को पकड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.