मिर्जापुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अब बंटाईदार किसान भी सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेंच सकेंगे, जिससे उन्हें भी शासन के समर्थन मूल्य योजना का लाभ मिल पाएगा। उन्हें व्यापारियों के हाथों औने-पौने दाम पर गेहूं नहीं बेचना पड़ेगा। जिले में गेहूं बेचने के लिए अब तक 797 किसानों ने पंजीकरण कराया है। अबतक मात्र 297 किसानों का लेखपाल स्तर से सत्यापन हो पाया है। अभी पांच सौ किसानों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाना है। वहीं जिले में 17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी। इसके लिए 112 क्रय केंद्र बनाए गए है। प्रत्येक क्रय केंद्रों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके अलावा किसानों से गेहूं खरीद के लिए कांटा और बोरा भेज दिया गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद ने क्रयकेंद्र प्रभारियों को किसानों से प्राथमिकता के आधार पर गेहूं खरीदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.