बंटवारे में विवाद, भाई को किया घायल
कौशाम्बी, जून 30 -- कोखराज के इचौली गांव में बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। इससे नाराज छोटे भाई ने बड़े भाई पर वजनी चीज से प्रहार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इचौली गांव निवासी शिवलोचन पुत्र दुर्गा प्रसाद ने बताया कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे घर में वह अपने छोटे भाई रामसुमेर के साथ बैठा था। संपत्ति का बंटवारा हो रहा था। इसी दौरान मामूली बात को लेकर छोटा भाई नाराज हो गया और वजनी चीज से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवलोचन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.