सोनभद्र, अप्रैल 28 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने बंटवारे को लेकर वृद्ध की पिटाई के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित वृद्ध की तहरीर पर की है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काडाड़ केपीडब्ल्यूडी मोड़ निवासी 65 वर्षीय राम लल्लू पुत्र स्व. गोपाल सोनी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 22 अप्रैल की रात नौ बजे पीडब्लूडी मोड स्थित दुकान पर गया था। पारिवारिक बातों में मकान और दुकान के बंटवारे को लेकर 50 वर्षीय पुत्र श्यामलाल व नाती अनीश, मनीष के साथ बहू प्रभावती देवी ने धक्का मारने के बाद गाली गलौज शुरु कर दिया। यह भी पढ़ें- बाप-बेटे समेत चार को पीटा उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी भी दिया। पुलिस ने पुत्र, नाती समेत बहू के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...