बंटवारे के विवाद में मारपीट, तीन नामजद
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भल्लियाबुजुर्ग में पारिवारिक बटवारे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।भल्लिया बुजुर्ग निवासी रामपाल ने गांव के ही नीरज, अजय और शोभावती के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बंटवारे के विवाद को लेकर विपक्षी उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बचाने आई रामपाल की पत्नी सोनेश्री को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.