कौशाम्बी, फरवरी 26 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के रसूलपुर बड़गांव निवासी बलराम ने बताया कि बुधवार को जमीन बंटवारे के विवाद में उसकी मां राधा देवी व भाई शिवकेस की पिटाई की गई। इससे दोनों का गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही आरोपी मोहित, रोहित, राजेश तथा गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.