गोरखपुर, मई 23 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक टोला डिहवा में जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर एक महिला और उसके पति को मारपीट दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार को चार के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक टोला डिहवा निवासिनी नाजमा खातून पत्नी मोहम्मद शमीम का आरोप कि 19 मई को वह अपने पट्टीदारों से घर और मकान के बंटवारे में हिस्सा मांग रही थीं। इसी बात को लेकर विपक्षी पक्ष नाराज हो गए और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मोहम्मद सलीम,हसीना खातून, इसरद जहां और शिखा खातून ने डंडा लेकर उन पर हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि शोर सुनकर उनके पति बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी लात-घूंसों,लाठी और डंडे से मारपीट कर घ...