कौशाम्बी, मई 9 -- चरवा थाने के काजू गांव में शनिवार सुबह घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में महिला की पिटाई कर दी गई। मालती देवी ने आरोप लगाया कि बेटा घर के बंटवारे की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर परिवार के कई लोग एकजुट हो गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व घूंसों से मारपीट कर दी। पिटाई में महिला को चोटें आई हैं। घायल महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...