प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 22 -- कुंडा कोतवाली के अघोरी लरु गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार यादव की 32 वर्षीय पत्नी सुमन यादव 20 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे अपनी सास से बंटवारे की बात कर रही थी। आरोप है कि उसी समय उसके जेठ-जेठानी गालियां देते हुए आए और उसे लाठी से पीटा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह घर के भीतर भाग कर उसने अपनी जान बचाई। पुलिस पहुंची तो घायल सुमन को सीएचसी ले जाकर इलाज कराया। सुमन की उक्त तहरीर पर पुलिस ने उसके जेठ रामू यादव तथा जेठानी विद्यावती पत्नी रामू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.