बंटवारे के विवाद में बहू-बेटों ने मिलकर पीटा
हमीरपुर, जून 25 -- राठ, संवाददाता। बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के धनौरी गांव निवासी क्रांति देवी ने बताया कि घर में हिस्सा बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके दोनों पुत्रों और दोनों बहुओं ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उनका छोटा पुत्र और पति उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी。
दूसरे पक्ष का आरोप वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रचना ने बताया कि हिस्सा बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान उनकी सास और छोटे देवर ने अभद्रता की। विरोध करने पर सास, ससुर और देवर ने मिलकर उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.