बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाइयों ने बड़े भाई को लाठियो से पीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। देहात कोतवाली क्षेत्र करहिया गांव निवासी लवलेश 32 पुत्र राम किशोर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दूसरे के मकान में रह रहा है । छोटे भाई दिनेश और अवधेश उसे घर पर रहने नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार को लवलेश ने हिस्सा बांट की बात कही इसी बात को लेकर दोनों में वाद विवाद हो गया । दोनों भाइयों ने लवलेश को लाठियां से पीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.