कौशाम्बी, फरवरी 22 -- नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर दो निवासी महंत पुत्र फेरम ने बताया कि शनिवार सुबह बंटवारे की बात को लेकर पट्टीदार गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी धनराज, उसके बेटे छेद्दन, परिवार के ही बिंदु व रामा के खिलाफ केस दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.