बंटवारे के विवाद में दो गोतिया भिड़े, मारपीट में एक गंभीर घायल
जहानाबाद, जून 3 -- काको, निज संवाददाता। पाली थाना क्षेत्र के उतरसेरथू गांव में घरेलू संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो गोतिया पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान हुई मारपीट में गांव निवासी बऊआ बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट लगने से काफी रक्तस्राव हुआ। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- बंटवारे के विवाद में दो गोतिया भिड़े, मारपीट में एक गंभीर घायल घटना को लेकर कुछ देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.