बंटवारे के विवाद में चाचा ने परिवार संग मिलकर भतीजों को पीटा
कानपुर, मई 9 -- चकेरी। जाजमऊ में एक युवक ने आरोप लगाया है कि संपत्ति के बंटवारे के विवाद के चलते चाचा ने अपने परिवार संग मिलकर पीड़ित समेत उसके भाई को मारापीटा। पीड़ित ने जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जाजमऊ के जेके कॉलोनी निवासी विवेक कुमार के अनुसार बीती 6 मई की शाम को वह और उनके भाई अंकित घर पर थे। तभी चाचा तारकेश्वर, चाची शांति देवी, तारकेश्वर की साली कुंती देवी बंटवारे की मांग को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर दोनों भाइयों को पीटा। इलाके के लोगों के आने पर सभी धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.