बंटवारे के विवाद में चाकू मारकर भाई की हत्या
आजमगढ़, जुलाई 1 -- जहानागंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के उत्तर मोहल्ला बड़ी मस्जिद के पास मंगलवार की शाम बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान छोटे भाई ने चाकू मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज कस्बे के उत्तर मोहल्ला बड़ी मस्जिद निवासी 28 वर्षीय दिलशेर सऊदी अरब रहता था। वह एक माह पूर्व घर आया था। घर में उसका छोटा भाई राजू उर्फ मोहम्मद अनस अपनी मां और बहन के साथ रहता था। अनस दिलशेर की पत्नी को घर में नहीं रहने दे रहा था। मंगलवार की शाम को दिलशेर अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा। इस दौरान दोनों भाइयों में विवाद होने लगा। राजू उर्फ मोहम्मद अनस ने चाकू से बड़े भाई दिलशेर पर हमला कर दिया। दिलशेर के सीना, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.