बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी एहतमाली गांव में बंटवारे के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इसी गांव की रहने वाली अन्नू यादव पत्नी अशोक यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 18 फरवरी की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बंटवारे के विवाद को लेकर विपक्षियों ने घर में घुसकर अपशब्द कहा। मना करने पर मोबाइल पटककर तोड़ दिया। लाठी-डंडे से उन्हें, उनके पति व बच्चों को मारापीटा। जिससे वह बेहोश हो गईं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर आरोपी देवर राजेश कुमार, विनोद, सास प्रेमा देवी, देवरानी नीतू पत्नी राजेश और ननद प्रतिभा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुं़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...