बंटवारे की बात पर हुआ विवाद, चार पर हुआ मुकदमा
बस्ती, जून 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने बंटवारे के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के बाघडीह निवासी मनीषा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत नौ जून की शाम करीब आठ बजे बंटवारे के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उनके पति राजकपूर और पुत्र गोलू को मारापीटा। साथ ही अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपित सुग्रीम, सुभाष, मजहर और शीला देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.