मुंगेर, मार्च 26 -- टेटियाबंबर,एसं.। गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनहरा गांव में बंटवारा को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट की घटना घटी, जिसमें दोनों भाई जख्मी हो गए। दोनों ने निजी चिकित्सक से इलाज कराया। जख्मी दुर्गेश कुमार ने समरेश द्वारा मारपीट किए जाने को लेकर थाना में आवेदन दिया है, तो वहीं जख्मी समरेश ने भी थाना में आवेदन देते हुए दुर्गेश को नामजद किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों बंटवारे को लेकर मारपीट की घटना घटी है। दोनों भाइयों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...