बंटवारा को लेकर दम्पति व बेटे ने की मारपीट
उन्नाव, मई 9 -- शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के नयाखेड़ा कटरी पीपरखेड़ा गांव के रहने वाले सुनील पुत्र राम लिखावन ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि घर व दुकान का हिस्सा बंटवारा में न देने को लेकर सोमवार शाम भाई प्रकाश व उसके बेटे मोहित व भाभी कमला ने गाली देते हुए डंडे से मारपीट की। जिससे उसका सिर व शरीर में चोटें आई है। मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दम्पति व बेटे के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- बंटवारा को लेकर दम्पति व बेटे ने की मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.