नई दिल्ली, अगस्त 9 -- बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म की कास्ट इसकी प्रमोशन पर काफी मेहनत कर रही है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस मूवी में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी और अली फलज जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। लंबी चौड़ी स्टार कास्ट है, लेकिन किसे सबसे मोटी फीस मिली है? जाहिर है सनी देओल। लेकिन आखिर कितनी? और अन्य कलाकारों को इस फिल्म के लिए कितनी फीस मिली? चलिए जानते हैं।सनी देओल को मिले कितने करोड़ रुपये? रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल को 'बंटवारा 1947' के लिए 60 करोड़ रुपये फीस मिली है। एक वक्त पर फिल्मों से गायब ही हो चुके सनी देओल ने 'गदर-2' के जरिए कमबैक किया था। इसके बाद उन्होंने 'जाट' के जरिए दिल जीता और फिर अक्षय खन्ना के सा...