रामगढ़, मार्च 9 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। ताजा मामला वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बंजी गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर के सामने बंधी गाय को चोरी कर लिया। घटना पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में पीड़ित 45 वर्षीय विजय कुमार, पिता भुनेश्वर, ग्राम बंजी निवासी ने ओपी में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च की सुबह करीब 6 बजे जब वे घर से बाहर निकले तो दरवाजे के पास बंधी उनकी गाय गायब थी। हर दिन की तरह गाय को घर के सामने ही बांधा गया था, लेकिन सुबह वहां नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि आसपास काफी खोजबीन के बाद जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो घटना का खुलासा हुआ। फुटेज में रात...